Trending Views Audio Story Categories Users About Us Contact Us
Kim Jong Un Jo Kabhie Nahi Sudhrega
politics 01-Jan-2020

Kim Jong Un Jo Kabhie Nahi Sudhrega

Anonymous User
Anonymous User

किम जोंग उन कभी नहीं सुधरेगा

नार्थ कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग फिर से अपनी तानाशाही का चेहरा पेश किया है. दुनिया इस विंटर सीजन में नए भविष्य के हथियार की उसने खुलेआम धमकी दे डाली मानो कल ही वह इस दुनिया को समाप्त कर डालेगा. अमेरिका और गैर-कम्युनिस्ट दुनिया से इतना नफरत आखिर किस लिए है ? अपने अंकल को मरवा दिया और सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से लड़ाई मोल ले ली. यूएस जिसको दुनिया फॉलो करता है उसको ही चैलेंज करने का काम कर डाला.

एक देश जहाँ लोगों को बोलने की आज़ादी न हो, जहाँ पर सरकार का विरोध करना प्रतिबंधित हो उस देश का मुखिया एक तनाशाहक ही हो सकता है जिसका अंत कभी भी नज़दीक है. फिर चाहे अमेरिका के साथ युद्ध कर के किम जोंग अपने देश को विनाश के पथ पर अग्रसर किया जा रहा है. 

एक तरफ उसके पास इतने अरबो का खनिज पदार्थ है जिनसे वह 2 वक़्त के भोजन को तरसने वाली जनता को सीधे अमीर बना सके, उनका जीवन स्तर बेहतर कर सके. लेकिन नहीं! सनकी तानाशाह किम जोंग उन भाईसाहब को तो बस युद्ध का बिगुल ही सुनाई देता है जिसके चलते उसके बाप-दादाओं ने भी नार्थ कोरिया को कोरिया पेनिनसुला से अलग कर पूरे कोरिया को दो हिस्सों- नार्थ कोरिया तथा साउथ कोरिया में विभाजित कर दिया. 

क्या किम जोंग उन यह समझता है कि उसके लिए ऐसे ही धमकी देना ज़रूरी है क्योंकि उसका देश अब चीन के टुकड़ो पर पलटा है ? किम जोंग ने दुनिया के सामने शांतिप्रिय नेता होने का ढोंग किया और सिंगापुर में एक हाई प्रोफाइल मीटिंग के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जाकर मुलाक़ात कर डाली. तब भी उसके ऊपर चौतरफा दबाव बन रहा था जिसके चलते ही उसको माफ़ी मांगनी पड़ी थी. 

READ HERE MORE : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम : एक आदर्श राष्ट्रवादी मुस्लिम

किम जोंग नहीं सुधरेगा क्योंकि वह एक कम्युनिस्ट है जो केवल युद्ध और बर्बादी की सोच में यकीन करता ताकि दूसरे को बर्बाद और खुद को ताकतवार एवं विस्तारवादी बनाने में यकीन रखता है. जब तक इस सनकी तानशाह को करारा सबक नहीं सिखाया जाता है तब तक कुछ भी मुमकिन नहीं है जिससे इसकी हिंसक और विनाशकारी एक्शन्स रुक सकें. 

उसकी चिढ़ और गुस्से से भरी रवैये के पीछे अमेरिका के साथ नुक्लियर टॉक्स का अभी के लिए होल्ड पर हो जाना और साथ अमेरिका-साउथ कोरिया का साझा युद्ध अभ्यास जिसके चलते वह अब अमेरिका को धमकाने की घटिया चाल चल रहा है. 

किम जोंग उन तुम नहीं सुधरोगे और किसी को ऐसी उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए जिससे कि लगे की तुम बदल चुके हो क्योंकि ढोंग करना और झूठ बोलना तुम कम्युनिस्ट्स लोगों के खून में है जिसका साक्षी तुम लोगों का ही कला इतिहास है.

Anonymous User
Anonymous User
Content Writer/Journalist

I am a content writter !